न्यायपालिका
07 May, 2026

पूजा सिंघल मामले में पति अभिषेक झा की विदेश यात्रा याचिका पर फैसला सुरक्षित

मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की विदेश यात्रा अनुमति याचिका पर सुनवाई पूरी कर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

रांची, 07 मई।

मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की विदेश यात्रा अनुमति से जुड़ी याचिका पर पीएमएलए अदालत में गुरुवार को सुनवाई पूरी हो गई, जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अदालत ने पूजा सिंघल को सिंगापुर जाने की अनुमति प्रदान की थी, जबकि अभिषेक झा ने अपनी बेटी के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति की मांग करते हुए याचिका दायर की है।

इस मामले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी।

छापेमारी में सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 11 मई 2022 को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया था।

पूजा सिंघल 28 महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुई थीं, वहीं अभिषेक झा से भी इस मामले में पूछताछ की गई थी और वह चार्जशीटेड आरोपित के रूप में नामजद हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़