मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल की चर्चा जैसे ही शुरू होती है, कुछ चेहरों पर अचानक उम्मीदों की चमक लौट आती है....
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडल की नियुक्तियों की चर्चा जैसे ही शुरू होती है, कुछ चेहरों पर अचानक उम्मीदों की चमक लौट आती है। मगर यह कहानी पिछले कई वर्षों से हनुमान जी की पूंछ की तरह बढ़ती ही जा रही है, अंत कहीं दिखाई नहीं देता। इस बार नवरात्रि की चर्चा चली, तो कुछ माननीयों ने फिर दिल्ली दरबार की सीढ़ियां नापनी शुरू कर दीं। अब देखना यह है कि इस बार प्रसाद मिलेगा या फिर इंतजार का व्रत और लंबा हो जाएगा।