अपराध
06 May, 2026

फर्जी प्रोफाइल से ब्लैकमेल करने वाला साइबर गिरोह सरगना गिरफ्तार

दिल्ली में साइबर पुलिस ने फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सेक्सटॉर्शन करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

नई दिल्ली, 6 मई।

उत्तर-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े सेक्सटॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना को राजस्थान के मेवात क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों को जाल में फंसाता था और वीडियो कॉल के जरिए अश्लील सामग्री दिखाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अबास खान के रूप में हुई है, जो अलवर का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह इस गिरोह का मुख्य संचालक था और ऑनलाइन ठगी की अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय था।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब जनवरी में शालीमार बाग के एक 21 वर्षीय युवक ने शिकायत दर्ज कराई कि उससे 2.52 लाख रुपये की ठगी की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक पर उसे एक महिला की फर्जी प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसके बाद बातचीत के दौरान उसका मोबाइल नंबर ले लिया गया।

इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान दूसरी ओर से अश्लील वीडियो चलाया गया, जिसे आरोपी ने रिकॉर्ड कर लिया। कॉल काटने के बाद पीड़ित को धमकी दी गई कि वीडियो वायरल कर दिया जाएगा, जिससे डरकर उसने अलग-अलग किश्तों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी।

पुलिस जांच में बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरा नेटवर्क मेवात क्षेत्र से जुड़ा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को फंसाता था और फिर वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था।

पुलिस का कहना है कि गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़