अपराध
07 May, 2026

100 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, किशनगंज में नशा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

किशनगंज में पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की और एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई शुरू की।

किशनगंज, 07 मई

किशनगंज जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100.02 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मस्तान चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

जांच के दौरान पुलिस ने काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 100.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बाइक भी जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहजहान के रूप में हुई है, जो रामपुर स्थित तीन नंबर रेलवे गुमटी निवासी यूसुफ आलम का पुत्र बताया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि स्मैक कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम की सराहना की गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़