मुंबई, 29 जून।
अमेरिकी-ईरान युद्धविराम पर टिकी नजरों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 6 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,062 पर खुला, तो वहीं सेंसेक्स 45 अंक गिरकर 77,055 पर कारोबार करता दिखा।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल महंगा हो गया है। ब्रेंट क्रूड में 1 फीसदी की तेजी के साथ यह 72.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 2 फीसदी उछलकर 71 डॉलर के करीब पहुंच गया।
अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो वहां मिला-जुला रुख देखने को मिला। जहां जापान का निक्केई 1 फीसदी लुढ़का और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2 फीसदी से ज्यादा नीचे गिरा, वहीं हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2 फीसदी से अधिक की उछाल दर्ज की गई।
















