उत्तर प्रदेश
29 Jun, 2026

नोएडा की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल और पुलिस मौके पर तैनात

नोएडा की एक सोसाइटी में रविवार को 21वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में भीषण आग लग गई है, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां लगातार काम कर रही हैं।

नोएडा, 29 जून।

नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य (अजनारा) सोसाइटी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बहुमंजिला इमारत की 21वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में अचानक आग लग गई। ऊंची मंजिल से धुएं का गुबार निकलता देख वहां रहने वाले लोगों में खलबली मच गई और आनन-फानन में सभी अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना पाकर फायर सर्विस की 6 दमकल गाड़ियां और सेक्टर-113 पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया ताकि आग को अन्य फ्लैटों तक पहुंचने से रोका जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती जांच में कोई भी व्यक्ति फ्लैट के अंदर नहीं फंसा है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव दल पूरी इमारत में बारीकी से छानबीन कर रहा है ताकि स्थिति पूरी तरह सुरक्षित रहे।

आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। विभाग ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। अधिकारियों ने निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़