अपराध
02 Jul, 2026

पट्टा जारी करने के नाम पर रिश्वत लेते नगर निगम का जमादार गिरफ्तार

नगर निगम की पट्टा शाखा में मकान का पट्टा जारी करने के बदले दो लाख रुपये की मांग करने वाले जमादार को एसीबी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जयपुर, 02 जुलाई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को नगर निगम जयपुर के हवामहल-आमेर जोन स्थित पट्टा शाखा में कार्रवाई करते हुए कार्यालय के एक जमादार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने परिवादी के पिता के नाम मकान का पट्टा जारी कराने के बदले दो लाख रुपये की मांग की थी।

एसीबी के पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रामसिंह यादव (28) सीकर जिले के श्रीमाधोपुर का निवासी है। वह वर्तमान में नगर निगम जयपुर के हवामहल-आमेर जोन की पट्टा शाखा में कार्यालय जमादार के पद पर कार्यरत था।

उन्होंने बताया कि एसीबी मुख्यालय की जयपुर नगर तृतीय टीम को शिकायत मिली थी कि परिवादी के पिता के नाम मकान का पट्टा जारी करने के एवज में आरोपित दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व और उपाधीक्षक सुरेंद्र पंचौली की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को 50 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़