नई दिल्ली, 02 जुलाई।
विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन शुक्रवार को ईरान रवाना होंगे। दोनों नेता ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस समारोह में भारत की ओर से उच्चस्तरीय भागीदारी दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सभ्यतागत संबंधों के महत्व को दर्शाती है। मंत्रालय के अनुसार यही संबंध भारत और ईरान के राजनीतिक तथा आर्थिक रिश्तों की मजबूत आधारशिला भी हैं।
गौरतलब है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को तेहरान स्थित उनके परिसर पर हुए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमले में मृत्यु हो गई थी।
















