न्यायपालिका
02 Jul, 2026

कोलकाता इमारत हादसे पर एनएचआरसी सख्त, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से दो सप्ताह के भीतर जांच और मुआवजे का विस्तृत ब्यौरा मांगा है।

नई दिल्ली, 02 जुलाई।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कोलकाता में निर्माणाधीन इमारत गिरने से पांच मजदूरों की मौत और 20 अन्य के घायल होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, कोलकाता पुलिस आयुक्त और नगर आयुक्त को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार 24 जून को निर्माण स्थल पर करीब 40 मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन गोदाम की लोहे की संरचना पर बना कंक्रीट का ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद कई मजदूर मलबे में दब गए। आरोप है कि स्वीकृत भवन योजना में मौजूद खामियों के कारण यह दुर्घटना हुई।

एनएचआरसी ने अपनी रिपोर्ट में जांच की वर्तमान स्थिति के साथ मृतकों और घायलों के परिजनों को दिए गए मुआवजे का विवरण भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़