अपराध
07 Jul, 2026

गगल में 7.42 ग्राम चिट्टा संग तीन युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने गगल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को 7.42 ग्राम चिट्टा और एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

धर्मशाला, 07 जुलाई।

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गगल क्षेत्र में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार विशेष टीम ने मनेड पुल (चैतड़ू) के समीप नाकाबंदी और वाहन जांच के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एचपी-39एफ-8208 को रोका। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 7.42 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ, जिसके बाद तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय अजय कुमार निवासी गांव पन्तेहड़, डाकघर पास्सू, तहसील धर्मशाला, 26 वर्षीय विशाल कुमार निवासी गांव एवं डाकघर कनेड़ तथा 22 वर्षीय दीपक कुमार निवासी गांव एवं डाकघर कनेड़, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक और आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़