अमेरिका/यूरोप
08 Jul, 2026

दक्षिणी लेबनान से सेना हटाएगा इजराइल? ट्रंप ने समझौते पर जताया भरोसा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजराइल दक्षिणी लेबनान से सेना वापस बुला सकता है और दोनों देशों के सुरक्षा समझौते के सफल होने की उम्मीद जताई।

अंकारा, 8 जुलाई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इजराइल दक्षिणी लेबनान से अपनी सेना वापस बुला सकता है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उनकी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत हुई है और दोनों देशों के बीच हुए सुरक्षा समझौते के सफल रहने की संभावना है।

नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि इजराइल अपनी सेना वापस हटाएगा। उन्होंने कहा कि इजराइल और लेबनान के बीच हुए समझौते के तहत सेना की वापसी संभव है और यह समझौता बेहतर तरीके से काम करेगा।

हालांकि, ट्रंप के इस बयान से पहले इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू दक्षिणी लेबनान से सेना हटाने को लेकर अलग रुख जाहिर कर चुके हैं। पिछले सप्ताह दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना के नियंत्रण वाले क्षेत्र का दौरा करते हुए उन्होंने कहा था कि जब तक ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह से खतरा बना रहेगा, तब तक इजराइल अपनी सेना वापस नहीं हटाएगा।

गौरतलब है कि 26 जून को अमेरिका की मध्यस्थता में इजराइल और लेबनान के बीच एक सुरक्षा समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत इजराइल दक्षिणी लेबनान के दो क्षेत्रों का नियंत्रण लेबनानी सेना को सौंपने पर सहमत हुआ है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़