नई दिल्ली, 08 जुलाई।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल गुरुवार को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे भुवनेश्वर में मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़ी नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे और शैक्षणिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय की जानकारी के अनुसार, वे भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) में मुख्य अतिथि होंगे। यहाँ वे 'उच्च समुद्री क्षेत्रों में मत्स्य संसाधनों के सतत दोहन' हेतु लेटर ऑफ ऑथराइजेशन (एलओए) जारी करेंगे। इस आयोजन में वे ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन के दस्तावेज को भी सार्वजनिक करेंगे।
अपने प्रवास के दूसरे चरण में, वे खोरधा के राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) पहुंचेंगे। यहाँ उपराष्ट्रपति संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करेंगे।
















