मध्य प्रदेश
08 Jul, 2026

शहडोल: अवैध रेत ट्रैक्टर ने बाइक को कुचला, युवक की मौत पर भड़की भीड़

शहडोल में अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में आग लगा दी।

शहडोल, 08 जुलाई।

जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अवैध रेत से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कहर बरपाया है। धौनहा नदी से रेत भरकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसा पाथेरा मोड़ के पास हुआ, जहां शंकर प्रताप साहू अपने साथियों के साथ जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकर प्रताप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और खेत में पलटे ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का खेल चल रहा है, जिसे प्रशासन रोकने में नाकाम रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस को शव कब्जे में लेने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़