Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
08 Jul, 2026

एचपीएमसी की नई पहल: खाली बोतलें लौटाएं और पाएं नकद पुरस्कार

एचपीएमसी ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से खाली कांच की बोतलें जमा करने पर उपभोक्ताओं और दुकानदारों को नकद भुगतान देने की बायबैक योजना शुरू की है।

शिमला, 08 जुलाई।

हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। निगम ने अब खाली कांच की बोतलों के लिए एक विशेष 'बायबैक योजना' का आगाज किया है।

इस पहल के तहत, निगम ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी तय कर दी है। इसके माध्यम से इस्तेमाल की जा चुकी बोतलों को इकट्ठा कर उनका रीसाइक्लिंग में उपयोग किया जाएगा, जिससे कांच के कचरे को कम करने में मदद मिलेगी।

योजना के मुताबिक, यदि कोई उपभोक्ता 200 मिलीलीटर की खाली बोतल रिटेलर के पास जमा करता है, तो उसे एक रुपया मिलेगा। वहीं, 600 मिलीलीटर की बोतल पर दो रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इतना ही नहीं, निगम ने रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए भी प्रति बोतल चार रुपये तक का भुगतान निर्धारित किया है। इन खाली बोतलों को जरोल स्थित निगम के फल प्रसंस्करण संयंत्र में छंटाई के लिए भेजा जाएगा।

एचपीएमसी ने सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। इस कदम से न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा, बल्कि योजना से जुड़े लोगों को सीधा आर्थिक फायदा भी पहुंचेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़