अपराध
08 Jul, 2026

तीन राज्यों में सक्रिय बैंक ठग गिरोह का पर्दाफाश, 26 वारदातों का खुलासा

कटनी पुलिस ने तीन राज्यों में बैंक ग्राहकों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

कटनी, 08 जुलाई।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बैंक ग्राहकों को ठगने वाला एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। कटनी पुलिस ने इस गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को धर दबोचा है।

पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में तीन राज्यों के 15 से अधिक जिलों में करीब 26 वारदातें अंजाम देने का खुलासा किया है। इन्होंने 40 लाख रुपये से अधिक की चोरी करना स्वीकार किया है।

आरोपितों की पहचान अनूपपुर निवासी सुमित सिसोदिया और संजय सिसोदिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इन अपराधियों पर पहले से ही 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

यह खुलासा उमरियापान क्षेत्र के बैंक में हुई चोरी की जांच के दौरान हुआ। पुलिस ने कड़ी मशक्कत और सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन आरोपितों को पकड़ा है।

गिरोह का एक सदस्य बैंक के भीतर ग्राहक बनकर रेकी करता था। बाहर खड़े उसके साथी मौके का फायदा उठाकर लोगों के बैग या वाहन से नकदी पार कर देते थे।

इन लोगों ने कटनी, सतना, नरसिंहपुर, डिंडोरी, देवास और शहडोल समेत अन्य जिलों में अपराध किए हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न शहरों में भी इन्होंने हाथ साफ किए हैं।

पुलिस ने आरोपितों के पास से नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। अब फरार अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़