पश्चिम बंगाल
08 Jul, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, मां ने शव लेने से किया मना

बारुईपुर में नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध के मुख्य आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है जिसके बाद उसकी मां ने शव लेने से इनकार कर दिया है।

कोलकाता, 08 जुलाई।

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की जान चली गई। पुलिस एनकाउंटर में इस घटना के अंजाम तक पहुंचने के बाद अब आरोपी की मां संध्या मंडल ने अपने बेटे से सारे नाते तोड़ लिए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो भी अपराध उसने किया था, यह उसी का परिणाम है।

मां ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को बता दिया है कि वे न तो अपने बेटे का शव देखना चाहती हैं और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य उसे लेने के लिए जाएगा। प्रभास की मां ने स्वीकार किया कि उनका बेटा गलत संगत और नशे के जाल में फंस चुका था और उनकी बात बिल्कुल नहीं सुनता था।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात आरोपी को घटना का पुनर्निर्माण कराने के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान प्रभास ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश की और गोलीबारी शुरू कर दी। अपनी सुरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि सूर्यपुर से लापता हुई नाबालिग का शव बीते रविवार एक तालाब से बरामद हुआ था, जिसके बाद से ही पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़