अपराध
08 Jul, 2026

जमीन के नाम पर 1.30 करोड़ की ठगी, जेल में बंद डब्लू पर FIR

जमीन बेचने का झांसा देकर 1.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में जेल में बंद प्रवचनकर्ता डब्लू के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नालंदा, 08 जुलाई।

जमीन ठगी के मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में बंद धार्मिक प्रवचनकर्ता नीतीश कुमार उर्फ डब्लू की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नूरसराय थाना में उसके खिलाफ 1 करोड़ 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का एक और नया मामला दर्ज हुआ है।

जयप्रकाशपुर निवासी प्रवीण कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने एनएच-20 के किनारे की जमीन को विवादमुक्त बताकर बेचने का झांसा दिया था। इसके लिए उसने शीतल प्रसाद नाम के व्यक्ति को फर्जी नाम 'जितेंद्र कुमार' देकर जमीन मालिक के तौर पर पेश किया।

शिकायतकर्ता का दावा है कि डब्लू ने अपने शोरूम में पूरी डील करवाई और खुद गारंटर बना। पीड़ित ने किस्तों में नकद और आरटीजीएस के जरिए कुल 1 करोड़ 46 लाख रुपये का भुगतान किया। बाद में केवल 16 लाख लौटाए गए, बाकी रकम हड़प ली गई और रजिस्ट्री भी नहीं कराई गई।

पीड़ित ने इस पूरे सौदे के सबूत के तौर पर ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है। जांच में सामने आया कि जिसे जितेंद्र बताया गया था, वह वास्तव में शीतल प्रसाद ही था। आरोपी डब्लू पहले से ही तीन करोड़ की अन्य ठगी के मामलों में 13 जून से जेल में है।

नूरसराय पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि इस ठग गिरोह का पूरी तरह खुलासा किया जा सके। साथ ही, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि प्राथमिकी दर्ज करने से रोकने के लिए उसे आरोपी की पत्नी की ओर से धमकी भी मिली है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़