अपराध
08 Jul, 2026

रोहड़ू में कार से 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

शिमला के रोहड़ू में पुलिस ने कार की जांच के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

शिमला, 08 जुलाई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार से करीब 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को स्पेशल सेल रोहड़ू की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक कार को जांच के लिए रोका।

कार में सवार नितिश (28) पुत्र शिशु पाल, निवासी करासा, तहसील रोहड़ू और अंशवान मेहता (28) पुत्र विनोद कुमार, निवासी रोहल, तहसील चिड़गांव से पूछताछ की गई। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से करीब 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस थाना जुब्बल में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उनका रिमांड मिला है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और मादक पदार्थों से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़