अपराध
08 Jul, 2026

48 घंटे बाद बीएसएनएल टावर से सुरक्षित उतरा युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक को 48 घंटे के अभियान के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित नीचे उतार लिया।

छिंदवाड़ा, 08 जुलाई।

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा जिला मुख्यालय में करीब 300 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक को लगभग 48 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बुधवार को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस, प्रशासन और विशेष बचाव दल के संयुक्त प्रयास से अभियान सफल रहा।

प्रशासन के अनुसार, युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए पहले स्थानीय स्तर पर प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद छिंदवाड़ा से विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम के सदस्यों ने टावर पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने लोहे की रॉड निकालकर उन पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद कुछ समय के लिए अभियान रोकना पड़ा।

बाद में रेस्क्यू टीम ने नई रणनीति के साथ दोबारा कार्रवाई शुरू की। छिंदवाड़ा से पहुंचे दो बचावकर्मियों ने साहस दिखाते हुए टावर पर चढ़कर युवक को नियंत्रित किया। इसके बाद स्थानीय संदीप खुरसंगे, पुलिसकर्मी नितेश रघुवंशी और पुष्पेंद्र राजपूत भी टावर पर पहुंचे और संयुक्त प्रयास से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पूरे अभियान के दौरान तहसीलदार प्रेक्षा पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिकमन प्रसाद और थाना प्रभारी अमित दानी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लगातार रेस्क्यू अभियान की निगरानी की।

युवक को नीचे उतारने के बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़