अपराध
08 Jul, 2026

नवादा में पत्नी की मौत मामले में पति गिरफ्तार, भेजा जेल

नवादा में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नवादा, 08 जुलाई।

बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला कौआकोल बाजार के कोनी पर मोहल्ले का है, जहां 21 वर्षीय सोनी कुमारी की मौत हुई थी।

मृतका के पिता गौतम कुमार, निवासी बरबीघा थाना क्षेत्र के कुठौत प्यारेपुर गांव, ने मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी में पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर पति और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा सोनी कुमारी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

परिजनों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना के दौरान सोनी कुमारी की हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पति आशुतोष कुमार उर्फ कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, प्राथमिकी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़