सरकार व नीतियाँ
08 Jul, 2026

भारी बारिश पर अमित शाह ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चार राज्यों में भारी बारिश से पैदा हुए हालातों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्रियों को केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली, 08 जुलाई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को देश के चार राज्यों के हालात की समीक्षा की। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और केरल के मुख्यमंत्रियों को फोन कर भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

शाह ने राज्यों में जारी बाढ़ जैसे संकट और वहां चल रहे राहत बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकारों को भरोसा दिलाया कि इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ी है।

प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। अमित शाह ने केंद्र की ओर से हर जरूरी मदद उपलब्ध कराने का भी वादा किया है।

उन्होंने अधिकारियों को राज्य प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में रहने को कहा है। केंद्र सरकार लगातार देश के विभिन्न हिस्सों में बिगड़ते मौसम और वहां की स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़