अपराध
07 May, 2026

तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, 17 चोरी की बाइक और 8 मोबाइल बरामद

नोएडा पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 17 चोरी की मोटरसाइकिलें और 8 लूटे मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

नोएडा, 07 मई

नोएडा में थाना फेस-1 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एनसीआर के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई 17 मोटरसाइकिलें और लूटे हुए 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन-प्रथम के अनुसार, थाना फेस-1 पुलिस ने सूचना के आधार पर सूरज, अनिल और सुशील नामक तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिलें और लूट के मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सूरज के खिलाफ पहले से 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनिल और सुशील के खिलाफ भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। ये तीनों आरोपी एनसीआर क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान 100 से अधिक लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह और उनके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़