नोएडा, 07 मई
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सेक्टर-42 के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को मामले में हत्या और सड़क हादसे दोनों की आशंका है।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात सेक्टर-42 के पास यह शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सड़क दुर्घटना से जुड़ा मामला मान रही है, हालांकि अन्य संभावनाओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों व सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और विभिन्न एंगल से छानबीन जारी है।












.jpg)
