फिरोजाबाद, 10 अप्रैल 2026।
जिले के थाना नारखी क्षेत्र में पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, इस तरह के मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना नारखी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवी हुसैन पुत्र अतरे निवासी शाहजहांपुर थाना घिरोर, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे राजपुर से फरिहा तिराहा के पास स्थित प्याऊ के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपी थाना नारखी क्षेत्र में लंबे समय से वांछित चल रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।
आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।









_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)