अयोध्या, 10 अप्रैल 2026।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए लगभग पांच सौ वर्षों तक चले संघर्ष में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले समस्त बलिदानियों की स्मृति को संजोए रखने के उद्देश्य से एक स्मारक स्तम्भ का निर्माण किया जा रहा है।
इस स्मारक स्तम्भ के निर्माण कार्य का निरीक्षण राम मंदिर ट्रस्ट की निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने किया, जिन्होंने स्थल पर पहुंचकर चल रहे कार्य की विस्तृत समीक्षा की।
रामजन्मभूमि परिसर में स्थित सप्त मंदिर के निकट यह स्मारक स्तम्भ विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बलिदानियों की स्मृति को स्थायी रूप से संरक्षित करना है।
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने इस स्मारक स्तम्भ का अवलोकन करते हुए मीडिया को भी निर्माण कार्य की जानकारी उपलब्ध कराई और प्रगति से अवगत कराया।









_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)