अपराध
10 Apr, 2026

निमंत्रण विवाद के बाद फायरिंग, एक ही परिवार के पाँच लोग घायल

सुलतानपुर के बघौली गांव में निमंत्रण को लेकर हुए विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक ही परिवार के पाँच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया।

सुलतानपुर, 10 अप्रैल 2026।

समारोह में निमंत्रण देने को लेकर हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बघौली गांव की है, जहां गुरुवार रात विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि दबंगों ने परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे सभी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया।

बताया गया कि समरजीत यादव की पत्नी के तेरहवीं कार्यक्रम के लिए उनकी पुत्री प्रीति यादव अपने पट्टीदार त्रिवेणी यादव और राजेश यादव के घर निमंत्रण देने गई थी, जहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान राजेश यादव ने प्रीति के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी, जिससे विवाद बढ़ता गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

आरोप है कि इसी विवाद के बाद राजेश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर समरजीत यादव के परिवार पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें गोली के छर्रों से परिवार के पाँच लोग घायल होकर गिर पड़े।

घटना में संतोष पुत्र राज नारायण निवासी खंडासा, प्रीति यादव पुत्री सभाजीत, दिलीप पुत्र सभाजीत, दिव्यांश पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी बिघौली तथा योगेंद्र यादव निवासी कुमारगंज अयोध्या घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दिलीप यादव को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।

घायल संतोष कुमार ने बताया कि वे भोजन के बाद दरवाजे पर खड़े थे, तभी त्रिवेणी, संगम और राजेश असलहों के साथ पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था और सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि घटना से पहले पुलिसकर्मी आए थे और पूछताछ के बाद उन्हें वहां से जाने को कहा गया था, जिसके कुछ ही समय बाद हमला हो गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़