मीरजापुर, 10 अप्रैल 2026।
प्रसूता योजना के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में संतनगर थाना साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ठगी गई पूरी राशि 10,600 रुपये वापस कराई।
पटेहरा कला निवासी विश्वम्भर ने 13 दिसंबर 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रसूता योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये ठग लिए थे। शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच साइबर सेल द्वारा शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई की और पूरी ठगी गई राशि को पीड़ित के खाते में वापस करवा दिया।
शुक्रवार को राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान साइबर सेल की ओर से लोगों को जागरूक भी किया गया और ऐसे झांसे से बचने की अपील की गई। इस कार्रवाई में संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।






_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)