नोएडा, 10 अप्रैल 2026।
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने इंटरनेट पर विज्ञापन चलाकर ऑनलाइन डायलर के जरिए अमेरिकी और अन्य विदेशी नागरिकों को हैकिंग एवं डाटा चोरी का डर दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह तकनीकी सहायता एजेंट बनकर विदेशी नागरिकों को यह विश्वास दिलाता था कि उनका कंप्यूटर सिस्टम हैक हो गया है और इसी बहाने से उन्हें डराया-धमकाया जाता था।
इसके बाद स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन के माध्यम से पीड़ितों के सिस्टम तक पहुंच बनाकर उनकी बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली जाती थी तथा वास्तविक हैकिंग का आभास कराने के लिए कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लैक कर दिया जाता था।
इस तरीके से पीड़ितों को भ्रमित कर उनसे 100 से 500 डॉलर तक अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए जाते थे, जबकि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित यूरोप और अमेरिका सहित कई देशों के नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी कर चुके हैं।
पुलिस ने सेक्टर-16 क्षेत्र से विवेक ठाकुर, गौरव सिंह, गौरव गुप्ता, अभिषेक मसीह, अश्विनी कुमार, रोहन शर्मा, संत कुमार, उपेंद्र सिंह, अंकुश चौरसिया, आयुष चौबे, सुधीर सिंह, अनुपम सक्सेना, अभिषेक मौर्य, शिवम पाठक, प्रदीप कुमार और वरुण गुप्ता को गिरफ्तार किया है।






_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)