अपराध
13 Apr, 2026

नेपाल से चरस लाकर लखनऊ में सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 4.645 किलो मादक पदार्थ बरामद

एसटीएफ ने नेपाल से चरस की तस्करी कर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।

लखनऊ, 13 अप्रैल।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने नेपाल से चरस की खेप लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने वाले एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लगभग चार किलो छह सौ पैंतालीस ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग तेईस लाख रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली थी कि गिरोह का एक सदस्य नेपाल से चरस की खेप लेकर बिहार के पूर्वी चंपारण और गोरखपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचने वाला है। इसके बाद टीम ने रणनीति बनाकर उसे लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित वैकुंठ धाम वीआईपी रोड के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी उन्नाव जनपद के हसनगंज क्षेत्र के नई सराय गांव का निवासी रमजान उर्फ रिकू है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो लंबे समय से नेपाल से अवैध मादक पदार्थ लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता है। बरामद की गई चरस उसे नेपाल के अलीगढ़वा निवासी दीपक नामक व्यक्ति से प्राप्त हुई थी, जिसे लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में वितरित किया जाना था। आरोपी कई वर्षों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय बताया गया है और उसके खिलाफ पहले भी सिद्धार्थनगर के थाना सोहरतगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कृष्णा नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़