जलपाईगुड़ी, 10 अप्रैल 2026।
जिले में एक युवक का घर के भीतर खून से लथपथ शव मिलने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मृतक की पहचान कमलेश राय के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार कमलेश राय अपने माता-पिता के साथ उसी घर में रहते थे और शुक्रवार सुबह परिजनों ने कमरे के अंदर उनका खून से सना शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या सोते समय सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है, हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानिकगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, जिससे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।






_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)