अपराध
10 Apr, 2026

फार्म हाउस से जेसीबी चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्त में

उज्जैन में फार्म हाउस से चोरी हुई जेसीबी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उज्जैन, 10 अप्रैल 2026।

पानबिहार क्षेत्र के ग्राम बच्चुखेड़ा स्थित एक फार्म हाउस से जेसीबी मशीन चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने महज कुछ घंटों में ही जेसीबी को बरामद कर लिया। न्यायालय के निर्देश पर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक पानबिहार चौकी क्षेत्र में अर्पित अग्रवाल का फार्म हाउस स्थित है, जहां से बुधवार रात अज्ञात चोर जेसीबी लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब फार्म हाउस पर मशीन नहीं दिखी तो वहां रह रहे संतोष राठौर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें मिले सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ग्राम गुनई जागीर से चोरी की गई जेसीबी बरामद कर ली। इस मामले में पुलिस ने सीहोर निवासी गोपाल बंजारा को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों राहुल बंजारा, मोहन बंजारा और दो अन्य के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और इसी तरह की अन्य घटनाओं की जानकारी मिल सके। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सभी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़